CG Vyapam Pre DElEd Result 2025: सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट, फाइनल आंसर की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | July 12, 2025 | 10:29 AM IST | 1 min read
सीजी प्री डीएलएड 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने 22 मई 2025 को आयोजित प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का अंतिम परिणाम और उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजी प्री डीएलएड 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। सीजी व्यापम ने परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी से संबंधित अधिसूचना साझा की है।
सीजी प्री डीएलएड 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करना होगा। सीजी व्यापम ने प्री डीएलएड फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है।
अभ्यर्थियों की संयुक्त सूची भी जारी कर दी गई है। इससे पहले प्री डीएलएड की प्रोविजनल आंसर-की 10 जून को जारी की गई। छात्रों से आपत्तियां मांगने के बाद संशोधन करते हुए फाइनल आंसरकी और रिजल्ट तैयार किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड परीक्षा 22 मई को एक ही पाली में आयोजित की गई। संयुक्त मेरिट सूची में संबंधित श्रेणी के अनुसार उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, प्राप्त कुल अंक, प्राप्त रैंक और कटऑफ विवरण शामिल हैं।
Also read CG Vyapam Result 2025: छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
CG Pre DElEd Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
उम्मदीवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट, फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट और आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- सीजी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की डायरेक्ट स्क्रीन पर दिखेगी।
- रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।
प्रवेश की अगली प्रक्रिया यानी काउंसलिंग अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। काउंसलिंग की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। विस्तृत जानकारी और कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]UGC NET Result 2025 Live: यूजीसी नेट जून रिजल्ट जल्द @ugcnet.nta.nic.in; संभावित डेट, लेटेस्ट अपडेट्स जानें
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, एनटीए ने परिणाम को लेकर किसी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा