CG Vyapam Model Answer Key: छत्तीसगढ़ हैंडपंप तकनीशियन मॉडल आंसर की जारी, 2 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | November 27, 2025 | 03:28 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की 2025 पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा 2025 (PHHT25) के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ हैंडपंप तकनीशियन परीक्षा 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। सीजी व्यापम मॉडल आंसर की पर उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
नोटिस में कहा गया, “परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 27 नवंबर, 2025 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी मॉडल उत्तर देख सकते हैं। अभ्यर्थी उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 2 दिसंबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं।”
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड से प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा। डाक या स्वयं उपस्थित होकर भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। शुल्क का भुगतान किए बिना आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।
परीक्षा मंडल ने कहा कि, प्राप्त दावा-आपत्ति की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025 परीक्षा 23 नवंबर को आयोजित की गई थी।
CG Vyapam Hand Pump Technician Model Answer Key 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी हैंडपंप तकनीशियन आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘हैंडपंप तकनीशियन (PHHT25) मॉडल उत्तर’ लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार