CG TET Certificate 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट जारी, डाउनलोड लिंक और चरण जानें
Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 04:37 PM IST | 1 min read
सीजी टीईटी 2026 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (TET 2026) के ई-प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना सीजी टीईटी 2026 सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी टीईटी 2026 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीजी टेट 2026 परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की गई थी और प्रथम पाली में कक्षा 1-5 तक अध्यापन पात्रता के लिए तथा द्वितीय पाली में कक्षा 6-8 तक अध्यापन पात्रता के लिए परीक्षा कराई की गई।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीजी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम 19 मार्च, 2026 को CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in, एवं https://cgssb.cgstate.gov.in पर प्रदर्शित किया गया। परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों को पात्र (Eligible) अथवा अपात्र (Not Eligible) दर्शाया गया।”
CG TET E-Certificate 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी टीईटी 2026 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘TET E-CERTIFICATES YEAR WISE’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, उम्मीदवार अपना परीक्षा वर्ष व पेपर का चयन करें और रोल नंबर दर्ज करें।
- सीजी टीईटी 2026 सर्टिफिकेट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिे सीजी टेट 2026 सर्टिफिकेट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीजीएसएसबी ने सूचना में बताया कि, “छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) के ई-प्रमाण पत्र उपरोक्त वेबसाइट पर दिनांक 13 जुलाई, 2026 को प्रदर्शित किया गया। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर ई-प्रमाण पत्र का अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा