Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read
सीजी एनएसएफ एडमिट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत फायरमैन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 13 जुलाई से सीजी फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
सीजी एनएसएफ एडमिट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र में पूरा नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा का नाम और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को सीजी फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। नीचे सारणी में उम्मीदवार सीजी एसएनएफ 2026 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा केंद्र |
|---|---|---|---|
| फायरमैन (NSF 2026) | 19 जुलाई 2026 (रविवार) | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 मिनट तक | 01 |
नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी vyapameg.cgstate.gov.in या https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।”
सीजी नगर सेना अग्निशमन 2026 परीक्षा निर्देश के अनुसार, परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ड्रेसकोड का पालन करने की सलाह दी गई है।
सीजी फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: