Santosh Kumar | June 11, 2024 | 05:35 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (सीजी एसईटी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो कल यानी 12 जून को बंद कर दी जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से अपने सीजी एसईटी 2024 आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ एसईटी 2024 परीक्षा इस वर्ष 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इससे पहले, सीजी एसईटी पंजीकरण प्रक्रिया 9 जून को बंद कर दी गई थी।
छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में कुल 50 प्रश्न होंगे, जो एक घंटे के लिए आयोजित किए जाएंगे। पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, यह पेपर दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे। जबकि, गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
शेड्यूल के अनुसार, सीजी एसईटी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा प्राधिकरण समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन पत्र को संपादित करने के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा।
छत्तीसगढ़ सेट आवेदन पत्र 2024 में परिवर्तन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं-