Trusted Source Image

CG PPT Admit Card 2026: सीजी प्री पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 7 मई को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 06:22 PM IST | 2 mins read

सीजी पीपीटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज प्री पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम (PPT26) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी पीपीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी प्री पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 के हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआई़डी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ पीपीटी 2026 का आयोजन 7 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा। सीजी व्यापम ने जारी नोटिस में बताया कि, परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0711-2972780 और 8269801982 पर सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे संपर्क कर सकते हैं।

Also readCG Vyapam Exam Guidelines 2026: सीजी व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम दिशा निर्देश किए जारी

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा के प्रथम आधा घंटा और अंतिम आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगा।

ड्रेस कोड के अनुसार, परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है, जबकि गहरे रंग के कपडे़ पहनना वर्जित है। फुटवियर के रूप में चप्पल पहन सकते हैं। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने पर रोक है। धार्मिक/ सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले रिपोर्टिंग के लिए आना होगा।

CG PPT 2026 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी प्री पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी पीपीटी 2026 एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications