CG PET Counselling 2026: सीजी पीईटी राउंड 1 पंजीकरण विंडो cgdte.admissions.nic.in पर ओपन, सीट मैट्रिक्स जारी
Santosh Kumar | June 30, 2026 | 11:20 AM IST | 1 min read
सीजी बीटेक पहले चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद, 7 जुलाई को शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) ने सीजी पीईटी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। राउंड-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो आज से आधिकारिक वेबसाइट cgdte.admissions.nic.in पर ओपन हो गई है। उम्मीदवार 6 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। बोर्ड ने अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों का सीट मैट्रिक्स भी जारी किया है, जिसमें ब्रांच और कोटा के हिसाब से सीटों की जानकारी दी गई है।
सीजी बीटेक पहले चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद, 7 जुलाई को शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जुलाई को रात 11:59 बजे तक अपनी पसंद (कॉलेज और ब्रांच चुनना) भर सकेंगे।
CG PET Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई को
सीजी पीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, वे संबंधित संस्थान में 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से 15 जुलाई को शाम 5:30 बजे तक एडमिशन ले सकेंगे।
सीजी पीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया चरणों में आयोजित की जाएगी और अगले चरण की काउंसलिंग तभी होगी जब पिछले चरण के बाद पर्याप्त सीटें खाली रह जाएंगी। प्रत्येक चरण के लिए अभ्यर्थियों को अलग से आवेदन करना होगा।
Also read CG PET Result 2026: सीजी पीईटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, रिजित कुमार राठौर टॉपर
CG PET Counselling 2026: सीजी पीईटी काउंसलिंग पात्रता
केवल वे छात्र काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने सीजी पीईटी 2026 क्वालीफाई किया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान, पर्सनल जानकारी व डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और पसंद के कॉलेज और ब्रांच की जानकारी देनी होगी।
एक बार पसंद लॉक हो जाने के बाद उनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सीट अलॉटमेंट मेरिट, रैंक, कैटेगरी और सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा।अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2221376 पर संपर्क करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा