CG NEET UG Counselling 2025: सीजी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, चॉइस फिलिंग डेट
Saurabh Pandey | July 28, 2025 | 12:18 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो नियमित राउंड, एक मॉप-अप राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल है।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), छत्तीसगढ़ की तरफ से सीजी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 29 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने नीट यूजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 4 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
डीएमई, छत्तीसगढ़ ने सीजी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के आधार पर कुल 22,261 उम्मीदवारों को सूची में शामिल किया गया है।
CG NEET UG Counselling: चॉइस फिलिंग-लॉकिंग
छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 29 जुलाई से 5 अगस्त तक होगी। राज्य की मेरिट सूची 6 अगस्त को प्रकाशित होगी, जिसके बाद 7 अगस्त को सीट आवंटन प्रक्रिया होगी।
CG NEET UG Counselling: सीट आवंटन रिजल्ट
छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 8 अगस्त को घोषित किया जाएगा। आवंटित सीटों वाले उम्मीदवारों को 9 अगस्त से 14 अगस्त के बीच संबंधित संस्थानों में स्क्रूटनी और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
Cg neet ug counselling 2025 schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो नियमित राउंड, एक मॉप-अप राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल है।
|
क्र.सं.
|
ऑनलाइन पंजीकरण/ शुल्क भुगतान
|
चॉइस फिलिंग/ लॉकिंग
|
मेरिट सूची प्रकाशन
|
सीट आवंटन प्रक्रिया
|
परिणाम प्रकाशन
|
स्क्रूटिनी प्रक्रिया (संस्थान पर)
|
प्रवेश प्रक्रिया (संस्थान पर)
|
|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
राउंड -1
|
29 जुलाई से 4 अगस्त 2025
|
29 जुलाई से 5 अगस्त 2025
|
6 अगस्त 2025
|
7 अगस्त 2025
|
8 अगस्त 2025
|
9 अगस्त से 14 अगस्त 2025
|
9 अगस्त से 14 अगस्त 2025
|
|
राउंड -2
|
18 अगस्त से 24 अगस्त 2025
|
18 अगस्त से 25 अगस्त 2025
|
26 अगस्त 2025
|
27 अगस्त 2025
|
28 अगस्त 2025
|
29 अगस्त से 05 सितंबर 2025
|
29 अगस्त से 05 सितंबर 2025
|
|
मॉप-अप राउंड -3
|
8 सितंबर से 13 सितंबर 2025
|
8 सितंबर से 14 सितंबर 2025
|
15 सितंबर 2025
|
16 सितंबर 2025
|
17 सितंबर 2025
|
18 सितंबर से 22 सितंबर 2025
|
18 सितंबर से 22 सितंबर 2025
|
|
स्ट्रे वेकेंसी राउंड -4
|
24 सितंबर से 25 सितंबर 2025
|
24 सितंबर से 25 सितंबर 2025
|
26 सितंबर 2025
|
27 सितंबर 2025
|
27 सितंबर 2025
|
28 सितंबर से 30 सितंबर 2025
|
28 सितंबर से 30 सितंबर 2025
|
अगली खबर
]NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
यह काउंसलिंग प्रक्रिया उन लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो भारत के शीर्ष मेडिकल संस्थानों, विशेष रूप से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में प्रवेश की उम्मीद कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल