Saurabh Pandey | November 13, 2024 | 05:35 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ वन विभाग की तरफ से वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा राज्य के 17 नोडल वन मंडलों में 16 नवंबर 2024 से शुरू होंगी।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है और पीईटी / पीएसटी परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है, वे अब सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in, या forest.cg.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ वन रक्षक एडमिट कार्ड 2024 छत्तीसगढ़ वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, आदि) साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय और स्थान जैसी आवश्यक जानकारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन विवरणों को ध्यान से सत्यापित करें।
छत्तीसगढ़ वन विभाग की तरफ से वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा राज्य के 17 नोडल वन मंडलों में 16 नवंबर 2024 से शुरू होंगी।
सीजी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2024 में किसी भी विसंगति या समस्या के मामले में, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिकारियों से हेल्पलाइन नंबर: - 0771-2972780, और मोबाइल नंबर: - 826980182 पर संपर्क करना होगा।