CG Constable Result 2025: सीजी कांस्टेबल फाइनल आंसर की और रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 9, 2025 | 07:21 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा (PHQC25) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सीजी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दी है। सीजी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
छत्तीसगढ़ कांस्टेबल स्कोर लिस्ट 2025 में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर और प्राप्त कुल अंक सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। सीजी व्यापम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया गया था।
सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए मॉडल आंसर की 18 सितंबर को जारी की गई थी। समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों से प्राप्त दावा-आपत्ति के आधार पर छत्तीसढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 और सीजी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी की गई है।
स्कोर लिस्ट में कहा गया कि, “अभ्यर्थी के व्यक्तिगत विवरण, जाति और श्रेणी आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पर आधारित हैं, जिसका सत्यापन व्यापम द्वारा नहीं किया गया है। विभाग को सलाह दी जाती है कि सीटों/पदों के आवंटन से पहले इस जानकारी का सत्यापन कर लें।”
CG Police Constable Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- सीजी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीजी व्यापम कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार