CG Police Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को
Abhay Pratap Singh | September 9, 2025 | 03:10 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को सीजी व्यापम कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 के साथ ही एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीजी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में कराई जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,967 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परीक्षा दिवस के दिन अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में 10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा, साथ ही उम्मीदवारों को एग्जाम ड्रेस कोड का पालन करना होगा। परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।”
सीजी व्यापम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप और शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Constable Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।
- “कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र” लिंक का चयन करें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा