CFA Level 1 Result 2024: सीएफए मई सत्र लेवल 1 रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | June 26, 2024 | 12:22 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों के परिणाम उनकी वास्तविक क्षमता, अनुकूल कारकों और प्रतिकूल कारकों के आधार पर तैयार किए गए हैं। जिन छात्रों ने न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (एमपीएस) से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, वे परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं।
नई दिल्ली : चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) इंस्टीट्यूट ने मई सत्र के लिए सीएफए लेवल 1 रिजल्ट 2024 आज यानी 26 मई को घोषित कर दिया है। जो छात्र सीएफए लेवल 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org से सीएफए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान उम्मीदवारों को सीएफए स्कोरकार्ड भी मेल करेगा।
सीएफए मई 2024 लेवल-1 के रिजल्ट में विषय-वार प्रदर्शन के साथ उम्मीदवार की योग्यता स्थिति, पास या फेल की जानकारी होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं वे दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के परिणाम उनकी वास्तविक क्षमता, अनुकूल कारकों और प्रतिकूल कारकों के आधार पर तैयार किए गए हैं। जिन छात्रों ने न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (एमपीएस) से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, वे परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं।
CFA Level 1 Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सीएफए की आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
- मई लेवल 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना ईमेल पता दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
- सीएफए लेवल 1 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
सीएफए लेवल 2 रिजल्ट-अगस्त सत्र की तारीखें
सीएफए 22 से 26 मई तक आयोजित परीक्षाओं के लिए लेवल 2 का रिजल्ट 2 जुलाई को घोषित करेगा। संस्थान ने सीएफए अगस्त सत्र परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा की है। जिसके अनुसार, अगस्त सत्र के लिए लेवल 1, 2 और 3 की परीक्षाएं क्रमशः 20 से 26 अगस्त, 27 से 31 अगस्त और 16 से 19 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
Also read ICAR AIEEA PG 2024 Admit Card: आईसीएआर एआईईईए पीजी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
CFA Level 1 Result 2024: परीक्षा डिटेल
सीएफए मई लेवल 1 परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में 15 से 21 मई तक आयोजित की गई थी। प्रश्न पत्र में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न थे और इसे दो सत्रों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सत्र में 90 प्रश्न थे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट थी।
आपको बता दें कि पिछले साल मई सत्र में आयोजित लेवल 1 परीक्षा में 39% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा में कुल 23,352 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 9,042 को उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
अगली खबर
]IMU CET Counselling 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी सीईटी काउंसलिंग आवेदन का आखिरी मौका आज, जानें पात्रता
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in पर जाकर आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’