Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 12:30 PM IST | 2 mins read
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को फाइनल सिलेक्शन से पहले स्थानीय भाषा में दक्षता की परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शामिल होना होगा।

नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीबीआई अप्रेंटिस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 3655 उम्मीदवारों को अगले राउंड, यानी भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) के लिए चुना गया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट में अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं के लिए अपने अलॉट किए गए रीजनल ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा।
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में चुने या शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे, उन्हें अलग से कोई सूचना या जानकारी नहीं भेजी जाएगी। बैंक की वेबसाइट पर दी गई सभी सूचनाओं या जानकारियों को उन सभी उम्मीदवारों के लिए सूचना माना जाएगा, जिन्होंने इस प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है। केवल ऑनलाइन टेस्ट पास करने से ही उम्मीदवार के चुने जाने की गारंटी नहीं मिलती।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को 30 और 31 जुलाई 2026 को अलॉट किए गए रीजनल ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
झारखंड राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में विभिन्न पैरामेडिकल, फार्मेसी और ड्रेसर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेससीईसीईबी द्वारा झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh