Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती पंजीकरण दोबारा शुरू, 17 जून लास्ट डेट
Saurabh Pandey | June 8, 2024 | 02:57 PM IST | 2 mins read
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है और शुल्क का भुगतान भी कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तक थी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो इच्छुक उम्मीदवार पहले आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
पात्र उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जून 2024 तक है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है और शुल्क का भुगतान भी कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
Central Bank of India Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन करना होगा।
Central Bank of India Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2024 उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
Central Bank of India Recruitment 2024: लिखित परीक्षा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा।
Central Bank of India Recruitment 2024: स्टाइपेंड
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2024 चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी और मेट्रो शाखाओं के लिए 15,000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिया जाएगा। अप्रेंटिस पदों के लिए नियुक्ति की अवधि 12 महीने (1 वर्ष) है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल