Abhay Pratap Singh | October 21, 2025 | 01:45 PM IST | 2 mins read
एमडिज (MDes) और पीएचडी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीड 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो विलंब शुल्क के साथ 1 से 7 नवंबर, 2025 तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) की ओर से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2026 (CEED 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 अक्टूबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ceedapp.iitb.ac.in के माध्यम से सीड 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “रखरखाव संबंधी गतिविधि के कारण, CEED अभ्यर्थी पोर्टल मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगा। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।” सीड 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो 1 अक्टूबर, 2025 से सक्रिय है।
सीड 2026 रजिस्ट्रेशन फीस सभी महिला उम्मीदवारों और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए 2,000 रुपए है, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए सीड 2026 ब्रोशर की जांच कर सकते हैं।
नीचे सारणी में एमडिज और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू | 01 अक्टूबर, 2025 (दोपहर 1:00 बजे) |
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर, 2025 |
विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि | 1 नवंबर से 7 नवंबर, 2025 तक |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 02 जनवरी, 2026 (दोपहर 1:00 बजे) |
प्रवेश पत्र में त्रुटियों को सुधारने की अंतिम तिथि | 8 जनवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
CEED 2026 परीक्षा की तिथि और समय | 18 जनवरी 2026 (रविवार), (सुबह 9:00 बजे से दोपह 12:00 बजे तक) |
भाग-ए के लिए ड्राफ्ट उत्तर कुंजी जारी करना और भाग-ए के लिए उम्मीदवार की प्रतिक्रिया जारी करना | 20 जनवरी, 2026 |
पोर्टल पर भाग-ए के लिए ड्राफ्ट उत्तर कुंजी पर प्रतिक्रिया (यदि कोई हो) अपलोड करने की अंतिम तिथि | 22 जनवरी, 2026 |
भाग-ए के लिए अंतिम उत्तर कुंजी | 28 जनवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे) |
भाग-ए के लिए कट-ऑफ अंकों की घोषणा | 5 फरवरी, 2026 |
CEED 2026 रिजल्ट की घोषणा | 4 मार्च, 2026 |
स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध | 10 मार्च, 2026 |
स्कोर कार्ड डाउनलडो करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई, 2026 |