CDOE-JMI Urdu Language Course: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एक वर्षीय उर्दू भाषा कोर्स में प्रवेश शुरू
Saurabh Pandey | June 7, 2024 | 06:00 PM IST | 1 min read
उर्दू भाषा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पाठ्यक्रम फीस का भुगतान करना होगा। भारतीय उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये है।
नई दिल्ली : दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ( सीडीओई), जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एक वर्षीय उर्दू भाषा कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। उर्दू भाषा पाठ्यक्रम हिंदी अथवा अंग्रेजी माध्यम में होगा। इस कोर्स में प्रवेश पूरे वर्ष खुले रहते हैं।
उर्दू भाषा पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश फॉर्म और विस्तृत विवरणिका मानद निदेशक, उर्दू पत्राचार पाठ्यक्रम, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र , जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली-110025 के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए 24x12 सेमी का लिफाफा स्व-पता लिखकर भेजा जाना चाहिए और उस लिफाफे पर 10 रुपये का डाक टिकट लगा होना चाहिए ।
इसके अतिरिक्त प्रवेश फॉर्म जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है जिसका पता इस प्रकार है- jmi.ac.in/upload/menuupload/uccform.pdf
नामांकन शुल्क
उर्दू भाषा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नामांकन शुल्क का भुगतान करना होगा। भारतीय उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये है। विदेशियों के लिए (सार्क देश) 20 यूएस डालर, अन्य देश के उम्मीदवारों को 50 यूएस डालर का भुगतान करना होगा। एक वर्षीय उर्दू भाषा कोर्स के लिए कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच