Trusted Source Image

RRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती पंजीकरण का आज आखिरी दिन, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | March 2, 2026 | 12:17 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत सातवें सीपीसी वेतनमान के लेवल-1 में विभिन्न पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभाग) में हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और कई अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

इस भर्ती अभियान के तहत 22,195 रिक्तियों को भरा जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान के तहत 22,195 रिक्तियों को भरा जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तरफ ग्रुप डी पदों के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार 4 मार्च तक कर सकते हैं।

वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है, वे लेवल 1 (ग्रुप डी) पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 5 से 14 मार्च तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकत हैं।

rrb group d vacancy 2026: आयु सीमा

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

rrb group d payment last date: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS)
500 रुपये
एससी (SC) / एसटी (ST) / ईबीसी (EBC) / महिला / ट्रांसजेंडर
250 रुपये

RRB Group D Notification 2026: पात्रता मानदंड

वे उम्मीदवार जिन्होंने एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10 (हाई स्कूल) उत्तीर्ण की है या जिनके पास एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (एनएसी) है, वे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

rrb group d exam date: परीक्षा प्रश्न पत्र की भाषा

आरआरबी ग्रुप डी 2026 सीबीटी के प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और 13 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में उपलब्ध होंगे।

RRB Group D 2026: चयन प्रक्रिया

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1)

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा

3. दस्तावेज सत्यापन

4. चिकित्सा परीक्षा

Also read India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट कब होगा जारी? चयन प्रक्रिया, संभावित कटऑफ जानें

rrb group d application: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. पासपोर्ट आकार की स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर।
  2. शैक्षिक योग्यता के प्रमाण के रूप में 10वीं का प्रमाण पत्र या आईटीआई प्रमाण पत्र।
  3. सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)।
  4. श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  5. विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications