CDAC C-CAT 2026: सीडैक सी-कैट अगस्त सत्र के लिए आवेदन आज से शुरू, पात्रता, फीस और परीक्षा शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 03:40 PM IST | 2 mins read
सीडैक (CDAC) ने अगस्त सत्र की प्रवेश परीक्षा (C-CAT) के लिए 26 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए उम्मीदवार 23 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (CDAC) ने कंप्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) अगस्त सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीडैक के पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2026 तय की गई है।
सीडैक ने स्पष्ट किया है कि उसके पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
CDAC C-CAT 2026: पात्रता मानदंड
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है-
- अभ्यर्थी के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (B.E./B.Tech) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), कंप्यूटर साइंस (CS), इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन में से किसी विषय में डिग्री ली हो।
- क्वालिफाइंग डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत कुल अंक होना आवश्यक है
CDAC C-CAT 2026: आवेदन शुल्क
सीडैक सी-कैट आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा-
- कोर्स कैटेगरी II (पेपर A+B) के लिए - 1,550 रुपये
- कोर्स कैटेगरी III (पेपर A+B+C) के लिए - 1,750 रुपये
CDAC C-CAT 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
- अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल (ID और पासवर्ड) बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- अब निर्धारित प्रारूप में अपने आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अगस्त बैच के लिए अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथि का चयन करें।
C-CAT Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीडैक सी-कैट (CDAC C-CAT) अगस्त 2026 की परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई, 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड टेस्ट से लगभग तीन-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।
कोर्स की अवधि और बैच की शुरुआत
सीडैक के पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम 24-सप्ताह के फुल-टाइम कोर्स होते हैं। इसमें लगभग 1,200 घंटे की गहन ट्रेनिंग और 300 घंटे का सेल्फ-स्टडी (स्व-अध्ययन) शामिल होता है। C-CAT परीक्षा के माध्यम से चयनित होने वाले छात्रों का अगस्त सत्र का पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा बैच 24 अगस्त, 2026 से शुरू होने जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार