CCMT-CCMN Counselling 2024: सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग एमटेक प्रोग्राम के लिए मान्य होगा गेट स्कोर; आवेदन शुरू
Santosh Kumar | May 24, 2024 | 10:27 AM IST | 1 min read
सीसीएमटी काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 2,000 रुपये शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: एमटेक (सीसीएमटी) 2024 के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग के लिए आवेदन विंडो 24 मई से खुल गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in के माध्यम से सीसीएमटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। गेट परीक्षा के योग्य उम्मीदवार 7 जून तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। गेट स्कोर सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग एमटेक प्रोग्राम के लिए मान्य होगा। इसके लिए GATE के सोशल मीडिया अकाउंट पर अधिसूचना जारी की गई है।
एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, आईआईटी, सीएफटीआईएस और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में पीजी प्रवेश के लिए सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत द्वारा सीसीएमटी और सीसीएमएन दोनों के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग 2024 के लिए नोटिस जारी किया गया है।
CCMT Counselling 2024: गेट उम्मीदवारों के लिए अवसर
जारी अधिसूचना के अनुसार, 61 भाग लेने वाले संस्थानों (एनआईटी, आईआईटी, सीएफटीआई और अन्य) में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/प्लानिंग प्रोग्रामों में प्रवेश वैध गेट स्कोर के आधार पर सीसीएमटी-2024 के माध्यम से होगा। सीसीएमटी काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 2,000 रुपये शुल्क देना होगा।
इसी प्रकार, 29 भाग लेने वाले संस्थानों (एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई और अन्य) में एम.एससी./एम.एससी. (टेक) कार्यक्रम वैध JAM स्कोर के आधार पर CCMN-2024 के माध्यम से होंगे। उम्मीदवार M.Sc/M.Sc (Tech) में प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट ccmn.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
CCMT Counselling Registration 2024: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सीसीएमटी 2024 पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Online Registration, Fee Payment & Choice Filling for 2024' पर क्लिक करें।
- यहां गेट पंजीकरण आईडी, पासवर्ड, सुरक्षा पिन, सुरक्षा पिन ऑडियो सुनें।
- आईडी लॉगिन करें, आवेदन पत्र खुल जाएगा, उसमें विवरण भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद जांच लें।
- सीसीएमटी 2024 आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा