Saurabh Pandey | September 23, 2026 | 10:45 AM IST | 1 min read
एलओसी बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि इसमें उन स्टूडेंट्स की जानकारी होती है जो परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। फाइनल सबमिशन से पहले जानकारी को वेरिफाई करने की जिम्मेदारी स्कूलों की है।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया कल यानी 24 सितंबर, 2026 से शुरू करेगा। स्कूलों को सीबीएसई के तय ऑनलाइन सिस्टम के जरिए स्टूडेंट्स की जानकारी जमा करनी होगी।
सीबीएसई के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिना लेट फीस के एलओसी जमा करने की विंडो 21 अक्टूबर, 2026 तक खुली रहेगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एलओसी जमा करते समय यह कंफर्म करें कि विद्यार्थियों की जानकारी, सब्जेक्ट्स और दूसरी जानकारी सही-सही भरी गई हो।
एलओसी बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि इसमें उन स्टूडेंट्स की जानकारी होती है जो परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। फाइनल सबमिशन से पहले जानकारी को वेरिफाई करने की जिम्मेदारी स्कूलों की है।
स्कूलों को एलओसी जमा करते समय उम्मीदवार का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा। इसमें शामिल हैं-
स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण सही स्पेलिंग के साथ दर्ज किए गए हों। तस्वीर और हस्ताक्षर भी सीबीएसई द्वारा निर्धारित प्रारूप में अपलोड किए जाने चाहिए।
उम्मीदवारों का नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होना और सीबीएसई परीक्षा नियमों के तहत निर्धारित न्यूनतम उपस्थिति आवश्यकताओं को पूरा करना भी अनिवार्य है। परीक्षा में बैठने वाले छात्र सीबीएसई के अलावा किसी अन्य स्कूल शिक्षा बोर्ड में पंजीकृत नहीं होने चाहिए और उन्हें कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। कक्षा 12वीं के उम्मीदवारों के लिए, स्कूलों को यह पुष्टि करनी होगी कि छात्र ने शैक्षणिक वर्ष 2025 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो।