CBSE Office: बोर्ड परीक्षाओं में संबद्ध स्कूलों के खराब प्रदर्शन के बाद सीबीएसई त्रिपुरा में कार्यालय खोलेगा
Press Trust of India | November 4, 2024 | 04:21 PM IST | 1 min read
इस वर्ष, इन स्कूलों के 61% छात्र सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में सफल हुए और 59% छात्र कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में सफल हुए।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपने से संबद्ध त्रिपुरा के सरकारी स्कूलों के परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन के बाद अगरतला में एक उप-क्षेत्रीय कार्यालय खोलेगा। एक अधिकारी ने सोमवार (4 नवंबर) को यह जानकारी दी है।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
त्रिपुरा में 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद 125 सरकारी स्कूलों का नाम बदलकर विद्याज्योति स्कूल कर दिया गया था और इनमें सीबीएसई का अंग्रेजी-माध्यम पाठ्यक्रम शुरू किया गया था।
इस साल, कक्षा 10 की परीक्षा में इन स्कूलों के केवल 61 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा में केवल 59 प्रतिशत छात्र ही सफल रहे। इन स्कूलों में शिक्षा का माध्यम पहले बंगाली था और ये त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) के तहत संचालित थे।
शिक्षा विभाग के विशेष दायित्व अधिकारी (ओएसडी) अभिजीत समाजपति ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में शैक्षिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के वास्ते सीबीएसई कार्यालय के लिए उपयुक्त भूमि आवंटित करेगी।
ओएसडी अभिजीत समाजपति ने आगे कहा कि कार्यालय अस्थायी रूप से रामकृष्ण मिशन विद्यालय के एक भवन से संचालित होगा।
समाजपति ने कहा कि उप-क्षेत्रीय कार्यालय सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को प्रवेश सहायता, विषय सुधार, छात्र रिकॉर्ड अद्यतन करने, परीक्षा केंद्र समन्वय, अंकतालिका सुधार, शिकायत निवारण और शिक्षक प्रशिक्षण सुविधा सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी