CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई सुपरिटेंडेंट टियर 2 आंसर की cbse.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | July 17, 2025 | 05:16 PM IST | 2 mins read
अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वह "सबमिट की चैलेंज" लिंक पर जाकर प्रश्न का चयन कर सकता है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सुपरिटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। सीबीएसई ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने 5 जुलाई, 2025 को सीबीएसई अधीक्षक टियर 2 परीक्षा आयोजित की। उम्मीदवार उत्तर कुंजी के साथ अपनी स्कैन की गई ओएमआर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वह "सबमिट की चैलेंज" लिंक पर जाकर प्रश्न का चयन कर सकता है और जो उत्तर उसे सही नहीं लगता है, उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
CBSE Superintendent Answer Key: ऑब्जेक्शन डेट, फीस
सीबीएसई उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी और इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2025, रात 11:59 बजे है। ईमेल, डाक या व्यक्तिगत रूप से किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए ₹1000 का शुल्क लगेगा, जिसका भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उसी कार्ड में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया होगा।
CBSE Recruitment 2025: कैसे डाउनलोड करें आंसर की?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से टियर 2 सीबीएसई सुपरिटेंडेंट आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- cbseit.in/cbse/2025/srdkey2/default.aspx
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण भरें और लॉगिन करें।
- सीबीएसई सुपरिटेंडेंट आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसकी मदद से उम्मीदवार अपने सभावित अंको की गणना करें।
- यदि आंसर की में कोई विसंगति है तो इस पर आपत्ति दर्ज करें।
शुल्क सहित आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि विशेषज्ञों को सीबीएसई सुपरिटेंडेंट आंसर की में कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे सुधारा जाएगा। विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम होगा और उस पर आगे कोई चर्चा नहीं की जाएगी।
अगली खबर
]CSIR NET 2025 Exam City Slip: सीएसआईआर नेट जून सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा 28 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल