CBSE Office in Dubai: दुबई में खुलेगा सीबीएसई ऑफिस, पीएम मोदी का ऐलान, 1.5 लाख भारतीय छात्रों को मिलेगा लाभ
Santosh Kumar | February 14, 2024 | 12:50 PM IST | 1 min read
पीएम ने कहा कि पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली कैंपस खोला गया जहां मास्टर कोर्स शुरू किया गया, अब हमारा लक्ष्य इसे और आगे ले जाना है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार (13 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने यूएई में पढ़ रहे 1.5 लाख भारतीय छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया। पीएम ने जल्द ही यूएई में सीबीएसई कार्यालय खोलने की बात कही।
पीएम ने कहा कि ये कदम यूएई में रहने वाले भारतीय छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में सहायक होगा। इस दौरान अबू धाबी में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली कैंपस खोला गया जहां मास्टर कोर्स शुरू किया गया, अब हमारा लक्ष्य इसे (CBSE Office in Dubai) और आगे ले जाना है।
अपने यूएई दौरे के दौरान पीएम ने कहा कि जल्द ही यूएई में यूपीआई लॉन्च होने वाला है। इससे यूएई और भारत के खातों के बीच भुगतान निर्बाध रूप से किया जा सकेगा। इससे भारतीय लोग में अपने परिवार वालों को आसानी से पैसे भेज सकेंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी का यह सातवां यूएई दौरा था, जहां हर बार की तरह इस बार भी उनका शानदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जिसके बाद उन्होंने यूएई को अपने घर जैसा बताया। उन्होंने कहा, ''यहां आकर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर आया हूं।
पीएम मोदी ने यूएई में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने साथ अपनी मातृभूमि की मिट्टी की खुशबू लेकर आए हैं। "भारत के 140 करोड़ नागरिकों को यूएई में रहने वाले भारतीयों पर गर्व है।" पीएम मोदी ने कहा कि यूएई और भारत के लोग दिल से जुड़े हुए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी