CBSE Public Advisory 2024: सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट के खिलाफ जारी की एडवाइजरी
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 05:31 PM IST | 1 min read
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल (पूर्व में ट्विटर) @cbseindia29 को लोगों को फॉलो करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने नाम से बने फर्जी अकाउंट की लिस्ट आज यानी 12 फरवरी 2024 को जारी की है। सीबीएसई ने 30 फेक ‘एक्स’ हैंडल की सूची सार्वजनिक करते हुए उनपर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीबीएसई ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों को सावधान करते हुए बोर्ड से संबंधित सत्यापित और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एक्स हैंडल @cbseindia29 को फॉलो करने की सलाह दी है। जांच के दौरान सीबीएसई के नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट की जानकारी सामने आई है।
सीबीएसई ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सीबीएसई इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी शैली में सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करके किसी अन्य स्रोत द्वारा दी गई किसी भी जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि संज्ञान में आया है कि निम्नलिखित अकाउंट सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आम जनता को गुमराह करने के लिए सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करते पाए गए हैं।
सीबीएसई द्वारा जारी फर्जी अकाउंट की सूची: यहां देखें
नीचे दिए गए एक्स साइट पर बने फर्जी अकाउंट को उम्मीदवार अनफॉलो या रिपोर्ट कर सकते हैं:
| User name | Handle |
|---|---|
|
CBSE HQ |
@Cbse_official |
|
CBSE |
@cbseboard |
|
CBSE BOARD INDIA |
@KVIDALAYA |
|
CBSE NEWS |
@CBSENEWSINDIA |
|
CBSE |
@CBSEWorld |
|
CBSE Updates |
@CBSEUpdates |
|
CBSE Results |
@CBSE_Results |
|
CBSE Library |
@cbseLibrary |
|
CBSE Portal |
@cbseportal |
|
CBSE Results |
@cbseexamresults |
|
CBSE Guide |
@cbse_guide |
|
CBSE (Central Board of Secondary Education) |
@pariksaguru |
|
CBSE queries are solved |
@CBSE_HQ |
|
CBSE NEWS |
cbse_news |
|
CBSE Updates |
@cbse_updates |
|
CBSE Exam Time Table |
@CbscExam |
|
CBSE Board Results |
@getcbseresults |
|
CBSE Exams Reports |
@cbsecancelexams |
|
CBSE Campus |
@cbsecampus |
|
CBSE News Alert |
@CBSENewsAlert |
|
CBSE |
@cbse_nic_in |
|
CBSE |
@CBSEExams |
|
CBSE Board Result |
@cbse2017result |
|
CBSE |
@CBSEINDIA |
|
CBSE Zone |
@cbsezone |
|
CBSE UGC NET |
@CbseUgcNET |
|
CTET CBSE |
@ctetcbse |
|
Online CBSE |
@onlinecbse |
|
CBSE Result |
@cbse_result |
|
CBSE HQ |
@cbsehq2016 |
अगली खबर
]महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने की 'संपर्क स्मार्ट शाला' योजना की शुरुआत, सिंधुदुर्ग के 150 स्कूल होंगे अपग्रेड
‘संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लॉक’ योजना के तहत कक्षा केजी से 5 तक के विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। भाषा और गणित सिखाने के लिए स्कूल नवीन टीएलएम से सुसज्जित होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी