CBSE Exam 2024: सीबीएसई की सलाह, आवागमन की परेशानी से बचने के लिए घरों से जल्दी निकलें छात्र
Saurabh Pandey | February 14, 2024 | 06:50 PM IST | 1 min read
सीबीएसई एग्जाम 2024 परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इससे पहले सीबीएसई ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू हो रही हैं। इस वर्ष परीक्षा में भारत और विदेश के 26 देशों से 39 लाख छात्र परीक्षा देंगे।
सीबीएसई ने दिल्ली में 877 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 5,80,192 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सीबीएसई की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होती है, इसलिए सभी परीक्षार्थियों को 10 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
मेट्रो का उपयोग करें छात्र
सीबीएसई की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली की मौजूदा स्तिथि को देखते हुए परीक्षार्थियों को आवागमन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। जिसके कारण हो सकता है परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में भी देर हो जाए। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने घरों से जल्दी निकलें, जिससे कि वे तय समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर बिना लेट हुए पहुंच सकें। CBSE Board Exam 2024 सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को मेट्रो सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी है, जो सुचारू रूप से चल रही हैं।
पूरे भारत और अन्य देशों में एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों से भी सीबीएसई ने अनुरोध किया है कि वे अपनी स्थानीय परिस्थितियों, यातायात, मौसम की स्तिथि और दूरी आदि को ध्यान में रखते हुए 10 बजे (IST) या उससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की योजना बनाएं। केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जो सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर लेंगे। इसके बाद किसी भी छात्र को अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीबीएसई ने सभी स्कूलों से भी अनुरोध किया है कि वे छात्रों और अभिभावकों की मदद करें और उनका मार्गदर्शन करें। छात्रों को CBSE Exam 2024 Guidelines का पालन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी