बोर्ड परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता का सख्ती से पालन करें स्कूल, सीबीएसई का निर्देश
Santosh Kumar | August 6, 2025 | 09:45 PM IST | 1 min read
सीबीएसई परीक्षा उपनियमों के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए छात्रों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है । सीबीएसई परीक्षा उपनियमों के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए छात्रों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।
बोर्ड केवल चिकित्सा आपात स्थिति, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों जैसी आपात स्थितियों में आवश्यक दस्तावेजों या रिकॉर्ड के साथ, 25 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है।
75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने स्कूलों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘सभी छात्रों और अभिभावकों को जरूरी 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता और इस मानदंड को पूरा न करने के संभावित परिणामों से अवगत कराया जाना चाहिए।
बोर्ड के निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई विद्यार्थी चिकित्सा या किसी अन्य कारण से छुट्टी पर है, तो उसे छुट्टी लेते समय उचित चिकित्सा और अन्य दस्तावेजों के साथ, स्कूल में अवकाश के लिए आवेदन करना होगा।
बिना लिखित अनुरोध के छुट्टी लेना स्कूल से अनधिकृत अनुपस्थिति माना जाएगा। इसने निर्देश दिया है कि स्कूलों को नियमित रूप से उपस्थिति रिकॉर्ड की निगरानी करनी चाहिए और उसका सही रखरखाव करना चाहिए।
इसमें कहा गया है, ‘‘उपस्थिति रजिस्टर प्रतिदिन अद्यतन किए जाने चाहिए, कक्षा शिक्षक और स्कूल के सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होने चाहिए और सीबीएसई द्वारा निरीक्षण के लिए आसानी से उपलब्ध होने चाहिए।’
अगली खबर
]UP Board Compartment Result 2025: यूपीएमएसपी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित, बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो नियमित परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने नतीजों के साथ-साथ आंकड़े भी साझा किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम