Santosh Kumar | January 17, 2026 | 12:21 PM IST | 1 min read
सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और दूसरे निर्देश होंगे।

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जामिनेशन 2026 (डीआरक्यू 2026) के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 जनवरी से 1 फरवरी तक अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जाम 2026 के जरिए कुल 124 वैकेंसी भरी जाएंगी।
सिटी इंटिमेशन स्लिप उन सभी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है जिन्होंने अलग-अलग ग्रुप ए, बी, और सी पदों के लिए अप्लाई किया है। इसमें असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।
सीबीएसई सीधी भर्ती कोटा परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर का विवरण शामिल है। सीबीएसई की ओर से टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है। परीक्षा विभिन्न शहरों में ऑफलाइन होगी।
सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और दूसरे निर्देश होंगे। परीक्षा शहर देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई टियर-I भर्ती 2026 परीक्षा निम्नलिखित तारीखों पर होगी-
एग्जाम डेट | पोस्ट कोड | पद का नाम | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
31 जनवरी 2026 | 01/25 | असिस्टेंट सेक्रेटरी | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
31 जनवरी 2026 | 02/25 | असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (अकादमिक) | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
31 जनवरी 2026 | 03/25 | असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (ट्रेनिंग) | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
31 जनवरी 2026 | 04/25 | असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
31 जनवरी 2026 | 05/25 | अकाउंट्स ऑफिसर | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
31 जनवरी 2026 | 07/25 | जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
31 जनवरी 2026 | 06/25 | सुपरिटेंडेंट | दोपहर 2:00 से 4 बजे तक |
1 फरवरी 2026 | 08/25 | जूनियर अकाउंटेंट | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
1 फरवरी 2026 | 09/25 | जूनियर अस्सीटेंट | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |