Saurabh Pandey | May 11, 2026 | 10:57 AM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गईं। इस वर्ष, सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली शुरू की, जिसका उद्देश्य मैन्युअल त्रुटियों को कम करना और परिणाम संकलन में तेजी लाना है।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 घोषित किए जाने की उम्मीद है। डिजीलॉकर पर कक्षा 12 के रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत मिले हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 ऑनलाइन देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।
सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 घोषित होने के बाद, छात्र अपने अंक आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in के माध्यम से देख सकेंगे। वेबसाइटों के अलावा, परिणाम डिजिलॉकर, उमंग एप्लिकेशन और एसएमएस सेवाओं पर भी उपलब्ध होंगे।
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम आज जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, डिजिलॉकर नोटिस से संकेत मिलता है कि परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 घोषित होने के बाद छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी प्रोविजनल डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधार से जुड़े या पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद, छात्रों को शिक्षा अनुभाग खोलना होगा और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीआई) विकल्प का चयन करना होगा। फिर वे "कक्षा 12 मार्कशीट" पर क्लिक करके, आवश्यक परीक्षा विवरण दर्ज करके प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मूल मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र बाद में स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट वर्ष 2024, 2025 दोनों में 13 मई को और 2023 में 12 मई को घोषित किया गया था। पिछले वर्ष 2025 में कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा था।
अनमोल ने कुल 99.86% प्रतिशत अंक प्राप्त करके अन्य सभी को पीछे छोड़ दिया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर्स की सूची जारी की और मेधावी छात्रों को बधाई दी।
Santosh Kumar