CBSE Results 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं मार्क्स वेरिफिकेशन शेड्यूल cbse.gov.in पर जारी, जानें आवेदन का तरीका
Saurabh Pandey | May 7, 2024 | 04:29 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने मार्क्स वेरिफिकेशन के बारे में यह भी कहा है कि सभी गतिविधियां समयबद्ध हैं और केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद और ऑफलाइन मोड में कोई भी अनुरोध बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद अंकों के सत्यापन के लिए बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। सीबीएसई द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे परिणाम घोषित होने के चौथे दिन से आठवें दिन तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई की तरफ से अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने की सुविधा पांच दिनों तक उपलब्ध रहेगी। मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई फोटोकॉपी परिणाम घोषित होने की तारीख से 19वें दिन से 20वें दिन तक उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा दो दिनों तक उपलब्ध रहेगी। उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित होने की तारीख से 24वें दिन से 25वें दिन तक उपलब्ध रहेगा।
बोर्ड ने कहा कि समय सीमा के बाद सीबीएसई बोर्ड परिणाम संबंधी गतिविधियों के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है।
सीबीएसई ने पाया कि कुछ छात्रों और अभिभावकों ने अंतिम तिथि के बाद परिणाम सत्यापन के लिए एक से अधिक बार बोर्ड से संपर्क किया, जो 'महत्वपूर्ण परीक्षा सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन' है। ये गतिविधियाँ समयबद्ध हैं और केवल ऑनलाइन उपलब्ध हैं।इसलिए इसकी जानकारी पहले से दी गई है और शेड्यूल भी साझा किया गया है।
बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा कि माता-पिता, छात्रों, स्कूलों को कार्यक्रम के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
CBSE Results 2024 Marks Verification: परीक्षा विवरण
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 मई, 2024 के बाद घोषित होने की संभावना है। दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा फरवरी-अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक हुई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक हुई थी। इस साल लगभग 39 लाख छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम