CBSE Sample Papers 2025: सीबीएसई कक्षा 10, 12 परीक्षा 2024-25 के लिए सैंपल पेपर cbseacademic.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | September 6, 2024 | 07:36 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीन जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर CBSE 2025 सैंपल पेपर एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए विषयवार CBSE सैंपल पेपर 2025 एक्सेस करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सीबीएसई 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है।
सीबीएसई कक्षा 10 सैंपल पेपर 2025 अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान और अन्य सहित विभिन्न विषयों के लिए जारी किया गया है। इसी तरह, सीबीएसई कक्षा 12 सैंपल पेपर 2025 जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान और अकाउंटेंसी सहित सभी स्ट्रीम और विषयों के लिए उपलब्ध है। सीबीएसई 2024-25 सैंपल पेपर के साथ ही बोर्ड ने विषयवार अंकन योजना की भी घोषणा की है।
सीबीएसई डेट शीट 2025 की घोषणा दिसंबर 2024 में आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर की जा सकती है। सीबीएसई 2025 बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद सीबीएसई 2025 के नतीजे मई में घोषित होने की उम्मीद है। नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read CBSE के निरीक्षण में 27 स्कूलों में सामने आए बड़े पैमाने पर उल्लंघन, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
सीबीएसई सैंपल पेपर 2025 को हल करने से छात्रों को परीक्षा प्रारूप और प्रश्नों के प्रकारों से परिचित होने सहित कई लाभ मिलते हैं, जिससे परीक्षा की चिंता कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। सीबीएसई 2025 सैंपल पेपर अंकन योजना और समय प्रबंधन को समझने में मदद करेंगे, जिससे छात्रों को परीक्षा की परिस्थितियों में अभ्यास करने में मदद मिलेगी।
बता दें कि, सीबीएसई 2024 कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुईं और 2 अप्रैल को समाप्त हुईं। 2024 के लिए सीबीएसई डेट शीट 12 दिसंबर 2023 को घोषित की गई और 5 जनवरी, 2024 को अपडेट की गई। सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम 2024 13 मई को घोषित किए गए।
CBSE Sample Papers and Marking Scheme 2025: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आासनी से सीबीएसई 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Academic’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘ Classes X & XII’ सैंपल पेपर लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खलुेगा, जहां पीडीएफ में कुछ लिंक प्रदर्शित होंगे।
- कैंडिडेट कक्षा 10 या 12 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- सब्जेक्ट-वाइज सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम की जांच कर सकते हैं।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार