CBSE Compartment 2025: सीबीएसई कक्षा 10-12 कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल एग्जाम गाइडलाइंस जारी, परीक्षा 10 जुलाई से
Abhay Pratap Singh | July 3, 2025 | 12:47 PM IST | 2 mins read
स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को विषयवार उम्मीदवारों की सूची तैयार करने और परीक्षा तिथियों के बारे में समय पर सूचित करने के लिए कहा गया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जुलाई से 15 जुलाई, 2025 तक आयोजित करेगा। सीबीएसई कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर गाइडलाइंस भी जारी की गई है।
सीबीएसई की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 किसी भी विषय में प्रैक्टिकल (आरपी) में दोहराव या थ्योरी और प्रैक्टिकल (आरबी) दोनों में दोहराव के कारण कंपार्टमेंट श्रेणी में रखे गए छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी।” प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी स्कूलों द्वारा दी जाएगी।
कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2025: आरपी और आरबी श्रेणी के छात्रों के लिए दिशानिर्देश
- Repeat in Practical (आरपी) के कारण कंपार्टमेंट श्रेणी में आए हैं, उन्हें केवल प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) में ही पूरक परीक्षा 2025 के दौरान शामिल होना होगा।
- वहीं, जो छात्र Repeat in Theory and Practical Both (RB) श्रेणी में हैं, उन्हें पूरक परीक्षा 2025 के दौरान थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य होगा।
कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2025: आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित छात्रों के लिए दिशा-निर्देश
- कक्षा 10 में किसी विषय में थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन मिलाकर कुल 33 अंक प्राप्त करने वाले छात्र को पास घोषित किया जाता।
- यदि कोई छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी में आता है और वह आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित रहा है, तो ऐसे छात्रों को पूरक परीक्षा में प्राप्त थ्योरी अंकों के आधार पर प्रो-राटा पद्धति से आंतरिक मूल्यांकन के अंक दिए जाएंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के दौरान इंटरनल असेसमेंट का आयोजन नहीं किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “नियमित अभ्यर्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी। निजी अभ्यर्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं कक्षा के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा तथा आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति स्कूलों या परीक्षा केंद्रों द्वारा की जाएगी।”
छात्रों को अपने रिजल्ट और एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ 7 जुलाई तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम