CBSE Supplementary 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पंजीकरण कल होगा शुरू, शुल्क, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | May 29, 2025 | 10:41 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई, 2025 को सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में पास न होने वाले छात्रों को अब सीबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में शामिल होने का मौका दिया गया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई को सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में पास न होने वाले छात्रों को अब सीबीएसई 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में शामिल होने का मौका दिया गया है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया कल यानी 30 मई 2025 (शुक्रवार) से आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर शुरू होगी। सीबीएसई बोर्ड 17 जून, 2025 तक पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन स्वीकार करेगा।
स्कूलों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर परीक्षा संगम के माध्यम से उम्मीदवारों की सूची एलओसी जमा की जानी है। केवल वे छात्र जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है, उन्हें ही सप्लीमेंट्री परीक्षा, 2025 में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। स्कूलों को एलओसी जमा करने के लिए सिस्टम में लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी के रूप में अपनी एफिलिएशन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
स्कूलों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखे गए सभी छात्रों के लिए LOC जमा करना चाहिए, भले ही वे छात्रों से संपर्क करने में असमर्थ हों। छात्र का नाम जमा न करने पर उसे पूरक परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। मुख्य परीक्षा में कम्पार्टमेंट श्रेणी में आने पर छात्र को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अधिकतम तीन अवसर उपलब्ध होते हैं।
CBSE compartment form 2025: आवेदन शुल्क
सीबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि नेपाली छात्रों को 1000 रुपये और विदेशी छात्रों को 2000 रुपये का शुल्क देना होगा।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा के लिए 2000 रुपये की विलंब शुल्क (निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त) के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2025 है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र केवल एक विषय के लिए कंपार्टमेंट में उपस्थित हो सकते हैं, जबकि कक्षा 10 के छात्रों को 2 विषयों के लिए उपस्थित होने का अवसर दिया जाता है।
CBSE compartment exam 2025 Date: परीक्षा तिथि
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पूरक परीक्षा 15 जुलाई 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई पूरक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथियां अलग से सूचित की जाएंगी। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर, स्कूलों को तुरंत बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
समेकित मार्कशीट केवल उन्हीं विद्यार्थियों को जारी की जाएगी, जिनका परिणाम बोर्ड परीक्षा 2025 में कम्पार्टमेंट घोषित किया गया था और जिन्हें पूरक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। पूरक परीक्षा-2025 सत्र 2024-25 के लिए बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी, जो सीबीएसई की वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/curriculum 2025.html पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम