CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, एग्जाम डे गाइडलाइंस, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | February 14, 2025 | 10:38 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा कंप्यूटर एप्लीकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी और एआई विषयों के साथ 18 मार्च को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा मनोविज्ञान विषय के साथ 4 अप्रैल को समाप्त होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से सीबीएसई बोर्ड 10वीं, और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों को एग्जाम डे गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) के साथ शुरू होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा उद्यमिता विषय के साथ शुरू होंगी।
CBSE Board Exam 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए परीक्षाएं तीन घंटे की अवधि के लिए एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। छात्रों को परीक्षा पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
CBSE Board Exam 2025: डेटशीट 86 दिन पहले जारी
सीबीएसई ने पहली बार 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट परीक्षा शुरू होने से करीब 86 दिन पहले जारी की है। साथ ही परीक्षा-2024 की डेटशीट जारी करने की तिथि से तुलना करें तो इस वर्ष डेटशीट 23 दिन पहले जारी की गई है। यह विद्यालयों द्वारा समय पर एलओसी भरने के कारण संभव हो सका है।
CBSE Board Exam 2025: एडमिट कार्ड डिटेल्स
सीबीएसई ने 3 फरवरी को 2025 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए सीबीएसई प्रवेश पत्र 2025 परीक्षा संगम पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।
प्राइवेट छात्र अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि रेगुलर छात्र जिन्होंने अभी तक अपने प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं किए हैं, वे उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि केवल स्कूलों के पास ही उन्हें डाउनलोड करने की सुविधा है। छात्रों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपना सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 और स्कूल आईडी ले जाना होगा।
CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई लास्ट परीक्षा विषय
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा कंप्यूटर एप्लीकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी और एआई विषयों के साथ 18 मार्च को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा मनोविज्ञान विषय के साथ 4 अप्रैल को समाप्त होगी।
Also read APAAR ID: सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों में अपार आईडी लागू करने के लिए cbse.gov.in पर जारी किया नोटिस
CBSE Board Exam 2025: एग्जाम गाइडलाइंस
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
- परीक्षा हॉल में लिखित पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े और कैलकुलेटर जैसी स्टेशनरी वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
- डिसकैलकुलिया जैसी सीखने की अक्षमताओं वाले छात्रों को कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति है।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि सहित संचार उपकरणों की अनुमति नहीं है।
- व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे पर्स, चश्मा, हैंडबैग, पाउच आदि निषिद्ध हैं।
- परीक्षा हॉल में खाने योग्य वस्तुएं, चाहे खुली हों या पैक की गई हों, मधुमेह के छात्रों को छोड़कर अन्य को अनुमति नहीं है।
- कोई भी अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है, प्रतिबंधित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम