CBSE Board Result 2024: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा; जानें कब घोषित होगा परिणाम?
Santosh Kumar | April 4, 2024 | 03:48 PM IST | 2 mins read
इस साल सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित की थी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। इस बीच परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं क्लास के परीक्षार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है। सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा 13 मार्च को समाप्त हो गई थी, इसलिए संभव है कि बोर्ड 15 मई से पहले रिजल्ट जारी कर सकता है।
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam Answer Key: Math | Math Std. | English | Science
जानकारी के मुताबिक 10वीं क्लास की कॉपी चेकिंग का काम मार्च के पहले-दूसरे हफ्ते में ही शुरू कर दिया गया था। सीबीएसई बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा भी मार्च के दूसरे-तीसरे सप्ताह में समाप्त हो गई। ऐसे में 12वीं क्लास की कॉपियों के मूल्यांकन में भी तेजी देखी जा रही है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 मई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर सकता है।
इस साल सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू की थीं। बोर्ड परीक्षाओं में 38 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस, डिजीलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस ऑर्गनाइज़र ऐप के जरिए भी देख सकेंगे।
Also read CBSE Reading Mission: सीबीएसई द्वारा 19 जून को रीडिंग मिशन का आयोजन, शिक्षण का बनेगा विश्व रिकॉर्ड
CBSE Board Result 2024: कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा
रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने वाली है और बोर्ड परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। इस साल, लगभग 16 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए, जिससे प्रत्येक छात्र की 5 उत्तर पुस्तिकाओं का औसत अनुमान 80 लाख से अधिक है।
बोर्ड जल्द से जल्द नतीजे घोषित कर सकता है ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि पिछले दो-तीन सालों से सीबीएसई मई महीने में बोर्ड नतीजे घोषित करता आ रहा है। पिछले साल भी बोर्ड ने मई महीने में सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित किया था। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी किए थे।
अगली खबर
]JEE Main 2024 April 4 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 4 एनालिसिस, गणित अनुभाग फिजिक्स-केमिस्ट्री से कठिन
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस पेपर का जटिलता स्तर छात्रों के लिए कठिन से मध्यम स्तर का रहा। परीक्षा देकर निकले छात्रों को फिजिक्स और केमिस्ट्री की तुलना में गणित का सेक्शन अधिक कठिन लगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’