Santosh Kumar | July 5, 2024 | 01:06 PM IST | 2 mins read
नियमित छात्रों को सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उनके स्कूल से मिलेगा, जबकि प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 15 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं, 12वीं के पूरक एलओसी फॉर्म भरे हैं, वे इस सीधे लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 15 जुलाई, 2024 (केवल एक ही दिन) को होगी और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी।
सीबीएसई ने प्राइवेट और नियमित दोनों उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। नियमित छात्रों को सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उनके स्कूल से मिलेगा, जबकि प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 पर छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्थल और अन्य विवरण के साथ-साथ परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश भी अंकित होंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
सीबीएसई ने मई में परिणाम जारी किए थे और उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने थे। जो अंक पाने से चूक गए, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया गया था। बोर्ड बाद में पूरक परीक्षा के लिए संशोधित मार्कशीट और परिणाम जारी करेगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
जो अभ्यर्थी इस वर्ष की यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
Santosh Kumar