Santosh Kumar | November 29, 2024 | 11:51 AM IST | 1 min read
CAT Answer Key 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता 3 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) की आंसर-की जारी करेगा। पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम (पीजीपी) में एडमिशन के लिए कैट 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से कैट आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। कैट आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
कैट उत्तर कुंजी 2024 और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। कैट स्लॉट 1, स्लॉट 2, स्लॉट 3 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी।
कैट 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 2-3 दिन का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 1200 रुपये का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि उनकी आपत्ति स्वीकार कर ली जाती है, तो उन्हें शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
आवेदक अपने उत्तरों को प्रोविजनल आंसर की के साथ मिलान करके और कैट स्कोर कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर और प्रतिशत का अनुमान लगा सकते हैं। इस साल कैट 2024 परीक्षा के लिए 2.93 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
कैट मार्किंग स्कीम के तहत हर सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। आईआईएम कलकत्ता द्वारा जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक कैट 2024 का परिणाम जारी करने की उम्मीद है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैट 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-