CAT Admit Card 2025: कैट एडमिट कार्ड आज iimcat.ac.in पर होगा जारी, परीक्षा तिथि और एग्जाम गाइडलाइंस जानें
Abhay Pratap Singh | November 12, 2025 | 07:41 AM IST | 2 mins read
कैट 2025 एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, परीक्षा के दिन के निर्देश, अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण होगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड (IIM Kozhikode) की ओर से 12 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। कैट प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। आईआईएम कोझिकोड के आंकड़ों के अनुसार, कैट 2025 में 2.95 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आईआईएम कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को देश भर के 170 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन सत्रों में स्लॉट-1 सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, स्लॉट-2 दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और स्लॉट-3 शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) से प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। नवीनतम अपडेट के लिए आईआईएम कैट वेबसाइट पर विजिट करें।
कैट 2025 एग्जाम गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और स्क्राइब एफिडेविट (यदि लागू हो) लाना अनिवार्य है। कैट परीक्षा आईआईएम और भाग लेने वाले संस्थानों में एमबीए व अन्य स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
IIM CAT 2025 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएम कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- कैट एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- कैट 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार