Santosh Kumar | December 19, 2024 | 10:37 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। आईआईएम कैट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कैट 2024 परीक्षा आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी। कैट परिणाम 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
CAT 2026: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। संस्थान ने कैट 2024 परिणाम प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया है।
इस साल कैट में 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें से 13 उम्मीदवार इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और एक नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से है। 29 उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
इनमें से 25 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 4 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं। इसके साथ ही, 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले 30 उम्मीदवारों में से 20 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 10 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं।
कैट 2024 परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कैट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का मुख्य विवरण होता है।
इसमें अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर, नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, ईमेल आईडी, स्केल्ड स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार), प्रतिशत स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार) और स्कोर वैधता अवधि शामिल है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट 2024 परिणाम देख सकते हैं-