Santosh Kumar | September 6, 2024 | 04:20 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कलकत्ता 24 नवंबर को तीन सत्रों में कैट 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। कैट 2024 के एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (कैट 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। एमबीए कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर शाम 5 बजे तक है।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
आईआईएम कलकत्ता 24 नवंबर को तीन सत्रों में कैट 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। कैट 2024 के एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे। कैट परीक्षा आईआईएम के स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए है और इसके अंकों का उपयोग अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों के लिए भी किया जाता है।
कैट 2024 आवेदन सुधार विंडो 17 से 20 सितंबर तक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के दौरान, आवेदक अपने कैट आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे। कैट परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैट 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी जैसे आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास स्नातक में कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
Also readCAT 2024: फर्जी वेबसाइट को लेकर आईआईएम कलकत्ता की चेतावनी, आधिकारिक लिंक पर आवेदन का निर्देश
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
पीएम ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित इन शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार करने के तरीकों पर भी चर्चा की। इस दौरान पीएम के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे
Santosh Kumar