C-DAC Recruitment 2025: सी-डैक प्रोजेक्ट इंजीनियर, मैनेजर पदों पर भर्ती, cdac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 6, 2025 | 10:23 AM IST | 1 min read
सी-डैक बेंगलुरु के तहत एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, वीएलएसआई, क्लस्टर मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, एम्बेडेड सिस्टम्स, रोबोटिक्स, एफपीजीए डिजाइन, कंपाइलर डेवलपमेंट, और कई अन्य क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग बैंगलोर (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य के 848 पदों के लिए भर्ती 2025 निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून 2025 है।
सी-डैक भर्ती 2025 के प्रत्येक पद के लिए ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग है। प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए लगभग 35 वर्ष, वरिष्ठ प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीड के लिए लगभग 40 वर्ष और प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर के लिए लगभग 50 से 56 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
C-DAC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
सी-डैक 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीटेक/बीई, एमएससी, एमई/एमटेक, एमसीए, एमफिल/पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।
C-DAC Recruitment 2025: सीडैक भर्ती विवरण
सी-डैक बेंगलुरु के तहत एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, वीएलएसआई, क्लस्टर मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, एम्बेडेड सिस्टम्स, रोबोटिक्स, एफपीजीए डिजाइन, कंपाइलर डेवलपमेंट, और कई अन्य क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सी-डैक के दिल्ली, पुणे, नोएडा, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, मोहाली, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में भी पद भरे जाएंगे।
C-DAC Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
सी-डैक भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाय जाएगा। भर्ती का फाइनल राउंड दस्तावेज सत्यापन का होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार