Budget 2025 Expectations: शिक्षा पर खर्च को 8% तक बढ़ाने की अपील, ग्रामीण छात्रों के लिए AI सशक्तिकरण पर जोर
Santosh Kumar | January 24, 2025 | 05:08 PM IST | 2 mins read
2024 में इस क्षेत्र को 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जिसमें से सबसे ज्यादा 73,498 करोड़ रुपये स्कूली शिक्षा को दिए गए।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट 2025 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार का 11वां बजट होगा और इसमें शिक्षा और रोजगार क्षेत्र में कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी बजट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच, शिक्षकों की कमी को दूर करने और छात्रों को एआई और तकनीक के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं।
इस संदर्भ में ईविद्यालोक के चेयरमैन और ट्रस्टी रविचंद्रन वी का मानना है कि बजट 2025 में शिक्षा के लिए बड़े और साहसिक कदम उठाए जाने की जरूरत है। शिक्षा पर खर्च 3% से बढ़ाकर 8% किया जाना चाहिए।
Budget 2025 Expectations: एआई शिक्षा पर जोर
रविचंद्रन वी ने कहा कि हर वर्ग के विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। इसके लिए निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों को मिलकर एआई आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।
हर सरकारी स्कूल में कक्षा 6 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पढ़ाया जाना चाहिए। कक्षा 1 से ही पाठ्यक्रम में एआई, कोडिंग और कंप्यूटर साइंस को शामिल किया जाना चाहिए, साथ ही गणित पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
केंद्रीय बजट 2025 से पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने भी एआई शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों ने पहले ही शिक्षा में एआई का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
Also read Pre Budget 2025: शिक्षा पर केंद्रित बजट रोजगार क्षमता और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देगा
Budget 2025: पिछले वर्ष शिक्षा क्षेत्र को आवंटित बजट
लड़कियों और महिलाओं के लिए शिक्षा, समान अवसर और तकनीकी हस्तक्षेप जैसे मुद्दों पर विचार किया जा सकता है। ध्रुव गलगोटिया के अनुसार, वर्तमान में भारत में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 36 प्रतिशत है।
देश के छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। वैसे मोदी सरकार ने पिछले कुछ सालों में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए बजट में लगातार बढ़ोतरी की है।
शिक्षा और रोजगार देश की अर्थव्यवस्था और नागरिकों की जीवनशैली को प्रभावित करते हैं। 2024 में इस क्षेत्र को 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जिसमें से सबसे ज्यादा 73,498 करोड़ रुपये स्कूली शिक्षा को दिए गए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें