Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read
बीएसएनएल जेटीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आज जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO - टेलीकॉम) भर्ती 2026 के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in के माध्यम से 20 अगस्त से बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 23 अगस्त (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीएसएनएल जेटीओ हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो आईडी और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज/सामग्री लाने की अनुमति है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को बीएसएनएल जेटीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय सबित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
बीएसएनएल जेटीओ एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में इंजीनियरिंग स्ट्रीम - 1 एवं 2 सेक्शन में 50-50 प्रश्न और जनरल एबिलिटी सेक्शन से 20 प्रश्न सहित कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 40 से 50 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों को भरा जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए www.bsnl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: