Trusted Source Image

BSF: बीएसएफ एएसआई, हेड कांस्टेबल परीक्षा कानपुर और जयपुर के दो केंद्रों पर रद्द, 18 सितंबर को दोबारा एग्जाम

Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 02:49 PM IST | 1 min read

बीएसएफ एएसआई और हेड कांस्टेबल परीक्षा कानपुर और जयपुर केंद्रों पर टेक्निकल खराबी के बाद रद्द कर दी गई है। इससे प्रभावित लगभग 500 अभ्यर्थियों के लिए नई डेट भी जारी कर दी गई है।

तकनीकी और बिजली की खराबी के कारण कानपुर और जयपुर केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई है। (इमेज-एआईजेनरेटेड)
तकनीकी और बिजली की खराबी के कारण कानपुर और जयपुर केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई है। (इमेज-एआईजेनरेटेड)

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दो प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर रद्द कर दी गई है। इसके पीछे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान गंभीर तकनीकी और बिजली व्यवधानों के बाद फैसला लिया गया है।

इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए लगभग 500 उम्मीदवारों के लिए अब 18 सितंबर, 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया गया है। मुख्य रूप से प्रभावित केंद्रों में कानपुर का 'एमडी इंफोटेक सेंटर' (कोड 25916, श्याम नगर) और जयपुर का 'आईओएन डिजिटल जोन IDZ सीतापुरा 1 और 2' शामिल हैं।

क्या रहा घटनाक्रम?

कानपुर केंद्र पर सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने के महज 15 से 20 मिनट के भीतर ही कंप्यूटर सिस्टम बार-बार बंद होने लगे। तकनीकी टीम द्वारा तुरंत सुधार के प्रयासों के बावजूद वर्कस्टेशन सही तरीके से काम नहीं कर सके। इसके परिणामस्वरूप तीनों निर्धारित पालियों में परीक्षा पूरी तरह ठप हो गई, जिससे 500 से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया। वहीं जयपुर के सीतापुरा केंद्र पर भी इसी तरह के गंभीर तकनीकी ब्रेकडाउन के कारण परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे तुरंत रद्द करना पड़ा।

Also read हिमाचल प्रदेश के 150 स्कूल शिक्षकविहीन, 3,500 स्कूलों में एक ही टीचर, विधानसभा में उठाया गया मुद्दा

मामले की आधिकारिक जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और परीक्षा परीक्षकों ने पुनर्परीक्षा की घोषणा की है। इसके साथ ही अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बिजली और सर्वर-साइड की विफलताओं की एक आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य खामियों की पहचान करना है ताकि 18 सितंबर को होने वाली पुनर्परीक्षा के दौरान इस तरह की किसी भी लापरवाही या तकनीकी खराबी की पुनरावृत्ति न हो।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications