जिन छात्रों को सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, आंशिक या पूर्ण अंक सुधार और अतिरिक्त विषय परीक्षा देनी है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | June 27, 2025 | 03:35 PM IST
नई दिल्ली: हरियाणा ओपन स्कूल (एचओएस) सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सितंबर/अक्टूबर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। बीएसईएच ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। जिन छात्रों को सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, आंशिक या पूर्ण अंक सुधार और अतिरिक्त विषय परीक्षा देनी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एचओएस के तहत कक्षा 10वीं-12वीं सितंबर/अक्टूबर 2025 की परीक्षा के लिए ओसीटीपी श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को एनआईओएस की टीओसी प्रणाली के अनुसार अधिकतम 2 उत्तीर्ण विषयों का लाभ मिलेगा।
आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 10 दिन के भीतर अपना हार्ड कॉपी और मूल अनुत्तीर्ण/कम्पार्टमेंट कार्ड डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से बोर्ड को जमा कराना होगा। विलम्ब होने पर 500 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
जो विद्यार्थी केवल अतिरिक्त विषयों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अपने आवेदन की हार्ड कॉपी और पास सर्टिफिकेट की सत्यापित प्रति रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, हांसी रोड, भिवानी- 127021 के पते पर भेजनी होगी।
प्रायोगिक विषयों के लिए 10वीं के परीक्षार्थियों को प्रति विषय 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा। कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए शुल्क और विलंब आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
विवरण | डेट | सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय हेतु शुल्क | आंशिक विषय/अंक सुधार/पूर्ण अंक सुधार/री-अपीयर हेतु शुल्क |
---|---|---|---|
बिना विलंब शुल्क | 1 से 20 जुलाई 2025 | ₹1200 | ₹1100 |
₹100 विलंब शुल्क सहित | 21 से 31 जुलाई 2025 | ₹1200 + ₹100 = ₹1300 | ₹1100 + ₹100 = ₹1200 |
₹300 विलंब शुल्क सहित | 1 से 9 अगस्त 2025 | ₹1200 + ₹300 = ₹1500 | ₹1100 + ₹300 = ₹1400 |
₹1000 विलंब शुल्क सहित | 10 से 15 अगस्त 2025 | ₹1200 + ₹1000 = ₹2200 | ₹1100 + ₹1000 = ₹2100 |
प्रायोगिक विषयों के लिए 12वीं के परीक्षार्थियों को भी प्रति विषय 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा। कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए शुल्क और विलंब आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
विवरण | डेट | सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय हेतु शुल्क | आंशिक विषय/अंक सुधार/पूर्ण अंक सुधार/री-अपीयर हेतु शुल्क |
---|---|---|---|
बिना विलंब शुल्क | 1 से 20 जुलाई 2025 | ₹1250 | ₹1150 |
₹100 विलंब शुल्क सहित | 21 से 31 जुलाई 2025 | ₹1250 + ₹100 = ₹1350 | ₹1150 + ₹100 = ₹1250 |
₹300 विलंब शुल्क सहित | 1 से 9 अगस्त 2025 | ₹1250 + ₹300 = ₹1550 | ₹1150 + ₹300 = ₹1450 |
₹1000 विलंब शुल्क सहित | 10 से 15 अगस्त 2025 | ₹1250 + ₹1000 = ₹2250 | ₹1150 + ₹1000 = ₹2150 |