Haryana DElED Exam 2025: हरियाणा डीएलएड प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, 30 अक्टूबर तक एग्जाम, जानें गाइडलाइंस
Santosh Kumar | October 22, 2025 | 08:23 AM IST | 2 mins read
हरियाणा प्रैक्टिकल डीएलएड परीक्षा में राज्यभर से 23,569 छात्र-अध्यापक भाग लेंगे, जिनमें 15,480 छात्राएं और 8,089 छात्र शामिल हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की प्रायोगिक परीक्षाएं 2025 कल से शुरू हो रही हैं। 30 अक्टूबर तक चलने वाली इन परीक्षाओं में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आंतरिक और बाह्य प्रायोगिक मूल्यांकन शामिल होंगे। नियमित, री-अपीयर और मर्सी चांस श्रेणी के छात्र-अध्यापकों के लिए बाह्य और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं उनके संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों और संस्थानों को बोर्ड के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर पहले ही कार्यक्रम और आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
Haryana DElED Exam 2025: प्रैक्टिकल एग्जाम टाइम
परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं छात्रों और शिक्षकों के संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड कार्यालय बाहरी प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति करेगा।
साथ ही आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थानों को डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
BSEH DElED Exam 2025: संस्थान को अंक अपलोड करने होंगे
हरियाणा डीएलएड मुख्य परीक्षाएं 25 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित की गई। प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।
संस्थानों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (यूज़र आईडी और पासवर्ड) का उपयोग करके अंक अपलोड करने होंगे। उन्हें विषयवार 25 से 30 छात्र-शिक्षक सदस्यों के ग्रुप भी बनाने होंगे और उनकी ग्रुप फोटो अपलोड करनी होंगी।
HBSE DElED Practical Exam 2025: अंक एक साथ और सबमिट किए जाएं
ग्रुप फोटो में प्रैक्टिकल परीक्षक, पर्यवेक्षक और सभी संबंधित छात्र शामिल होने चाहिए। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंक अपलोड करने की जिम्मेदारी संस्थानों की होगी और निर्धारित तिथियों के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि एक विषय में सभी परीक्षार्थियों के अंक एक साथ और सबमिट किए जाएं। अंक जमा होने के बाद ऑनलाइन कोई सुधार संभव नहीं होगा और किसी भी छात्र का कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
अगली खबर
]NVS Admission 2026: जेएनवीएस कक्षा 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन डेट 23 अक्टूबर तक बढ़ी
छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर थी। जेएनवीएसटी कक्षा 9-11 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से चल रही है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार