Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएवी बिहार कक्षा 6 का ऑनलाइन फॉर्म 2026 जमा किया था, वे अब अपना डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए गए थे। अब उम्मीदवारों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है ताकि वे अपनी जानकारी की जांच कर सकें और जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार कर सकें।
प्रवेश श्रेणी | कुल सीटें |
एसएवी कक्षा 6 एडमिशन - लड़के | 60 |
एसएवी कक्षा 6 एडमिशन - लड़कियां | 60 |
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट दो चरणों -प्रीलिमिनरी और मेन्स के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 450 मार्क्स होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा 150 अंकों की होगी, जबकि मेंस परीक्षा के दो पेपर 150-150 अंकों के होंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।
समस्तीपुर में स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल और सारण जिले के छपरा में स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को 50-50 एमबीबीएस सीटों के लिए मंजूरी मिली है। इससे राज्य में कुल 100 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ गई हैं।
Santosh Kumar