Simultala Awasiya Vidyalaya Result 2025: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | December 9, 2024 | 11:50 AM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों की सूची पीडीएफ फाइल के रूप में जारी कर दी है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 6 की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर बीएसईबी एसएवी 2025 कक्षा 6 का रिजल्ट देख या डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्रों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ने कक्षा 6 परीक्षा में सफल छात्रों की सूची पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की है।
Simultala Awasiya Vidyalaya Result: परीक्षा परिणाम विवरण
सिमुलतला आवासीय विद्यालय रिजल्ट पीडीएफ फाइल में छात्रों का रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि शामिल है। बीएसईबी ने 18 अक्टूबर को कक्षा 6 के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2025 आयोजित की थी।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2025 दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
Simultala Result Class 6: सिमुलतला मुख्य परीक्षा तिथि
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 की मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।
सिमुलतला परीक्षा बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश के लिए है। यह बिहार का एकमात्र सरकारी आवासीय सह-शिक्षा विद्यालय है। शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी है, लेकिन परीक्षा हिंदी-अंग्रेजी दोनों में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल