BSEB Simultala Class 6 Admission 2026: बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि 25 सितंबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | September 21, 2025 | 01:31 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी कक्षा 6 सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 31 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर 25 सितंबर तक बीएसईबी कक्षा 6 सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार एसएवी कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी और पिछड़ा वर्ग (बीसी) श्रेणियों के छात्रों को 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को बीएसईबी सिमुलतला प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए देना होगा।
सबसे पहले, बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बीएसईबी एसएवी 2026 एंट्रेंस एग्जाम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 सितंबर कर दिया गया था। एक बार फिर कक्षा 6 सिमुलतला विद्यालय प्रवेश परीक्षा की आखिरी तिथि 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा 6 (सत्र 2026-27) में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले संबंधित छात्र/ छात्रा/ अभिभावकों एवं सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि, एसएवी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।”
आगे कहा गया कि, अधिसूचना संख्या पीआर 206/2025 में उल्लिखित अन्य सभी निर्देश अपरिवर्तत रहेंगे। सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई द्वारा कक्षा 6 में कुल 120 सीटें पर पात्र छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें से 60 सीटें लड़कों और 60 लड़कियों के लिए आवंटित हैं। अधिक जानकारी के लिए biharsimultala.com पर विजिट कर सकते हैं।
एसएवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 में दो चरणों को शामिल किया गया है। बीएसईबी कक्षा 6 सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 31 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। बीएसईबी एसएवी मुख्य प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में पटना जिला मुख्यालय स्थित निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार