Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 12:11 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी चेयरमैन त्यागराजन एसएम ने कहा, परीक्षा दो चरणों में होगी और प्रत्येक चरण की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। मेन परीक्षा पटना डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर के एग्जाम सेंटर्स पर दो शिफ्ट में कराई जाएगी।

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर लिंक सक्रिय होने के बाद 3 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, छात्र बिहार राज्य के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल (बिहार बोर्ड, सीबीएसई या आईसीएसई) से कक्षा 5वीं की पढ़ाई की हो। आवेदक की आयु 1 अप्रैल, 2027 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बीएसईबी एसएवी कक्षा 6 प्रवेश 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2026 है।
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 6 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले जनरल व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्रों को 200 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों 50 रुपये का भुगतान करना होगा। बीएसईबी एसएवी एंट्रेंस एग्जाम 2027 का आयोजन दो चरण (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) में किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दोनों चरणों की परीक्षा ढाई-ढाई घंटे (प्रत्येक चरण की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी) के लिए निर्धारित है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित छात्र ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मेन एग्जाम पेपर-1 और पेपर-2 के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
बीएसईबी चेयरमैन डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि, मुख्य परीक्षा पटना के सेंटर्स पर दो सेशन में होगा। परीक्षा का कठिनाई स्तर बिहार सरकार के तय किए गए क्लास 5 के सिलेबस पर आधारित होगा। बिहार एसएवी प्रवेश परीक्षा 2027 के माध्यम से कक्षा 6 में कुल 120 सीटों (60 लड़के + 60 लड़कियां) पर प्रवेश दिया जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार सिमुलतला कक्षा प्रवेश 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं: