BSEB Sakshamta Pariksha 2025: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 3, 4 और 5 की तिथियां घोषित, जानें शेड्यूल, रिजल्ट डेट
Santosh Kumar | April 27, 2025 | 04:41 PM IST | 2 mins read
कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षक अभ्यर्थियों ने सक्षमता परीक्षा 3 के लिए आवेदन किया। परीक्षा 4, 5 के लिए आवेदन 7 से 14 मई के बीच किए जाएंगे।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सक्षमता परीक्षा 3, 4 और 5 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सक्षमता परीक्षा 3 का आयोजन 10 से 15 मई के बीच होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 30,221 शिक्षक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसका रिजल्ट 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा, "एसटीईटी की तारीख अभी तय नहीं हुई है।"
अध्यक्ष ने कहा कि विभाग से निर्देश मिलते ही तिथि घोषित कर दी जाएगी। कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षक अभ्यर्थियों ने सक्षमता परीक्षा 3 के लिए आवेदन किया। सक्षमता परीक्षा 4 व 5 के लिए आवेदन 7 से 14 मई के बीच किए जाएंगे।
BSEB Sakshamta Pariksha 2025: सक्षमता परीक्षा 4 और 5 की डेट्स
सक्षमता परीक्षा तृतीय में असफल होने वाले अभ्यर्थियों को 2 से 3 जून के बीच चौथी परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। सक्षमता परीक्षा 4 15 से 16 जून तक होगी और इसका परिणाम 30 जून तक घोषित किया जाएगा।
सक्षमता परीक्षा चतुर्थ में जो अभ्यर्थी असफल होंगे, वे पंचम परीक्षा के लिए 2 से 3 जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे। सक्षमता परीक्षा पंचम 15 और 16 जुलाई को होगी और इसका परिणाम 31 जुलाई तक जारी किया जाएगा।
Sakshamta Pariksha 2025: सक्षमता परीक्षा पासिंग मार्क्स
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय निकायों के शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा पहले ही दो चरणों में आयोजित की जा चुकी है। पहली योग्यता परीक्षा में 1,99,027 शिक्षक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें 1,87,818 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए।
इसी तरह, बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2 में 80,713 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 65,716 सफल हुए। तीसरी सक्षमता परीक्षा सीबीटी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट होगी।
सामान्य वर्ग के लिए उत्तीर्ण अंक 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, ईबीसी के लिए 34 प्रतिशत, एससी-एसटी के लिए 32 प्रतिशत, विकलांगों के लिए 32 प्रतिशत तथा महिलाओं के लिए 32 प्रतिशत है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम